Home » राजस्थान » जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार, कॉलेज के पीछे झाड़ियों में जुआ खेल रहे थे आरोपी

जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार, कॉलेज के पीछे झाड़ियों में जुआ खेल रहे थे आरोपी

विराटनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 11 जनों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों से 80,070 रूपए व ताश पत्ती भी जब्त की है।पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि नवरंगपुरा में गंगादास कॉलेज के पीछे झाड़ियों में कुछ लोग जुआ खेल रहे है।इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जुआ खेल रहे 11 जनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 11 व्यक्तियो मुकेश कुमार रेगर,मुकेश कुमार जाट,दिनेश खोरवाल,ज्ञानचंद भारती,प्रह्लाद तँवर,ओम प्रकाश,सुशील,दिनेश रेगर,धोलू, फारुख,मुकेश को गिरफ्तार किया जाकर ताश पत्ती व जुआ राशि 80 हजार 70 रुपए जप्त कर थाना हाजा पर मामला दर्ज किया गया।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश