Poola Jada
Home » राजस्थान » तेज रफ्तार दवाओं से भरा ट्रक पलटा:देबारी हाईवे पर हुआ हादसा, पुलिस ने एक घंटे तक लगा जाम खुलवाया

तेज रफ्तार दवाओं से भरा ट्रक पलटा:देबारी हाईवे पर हुआ हादसा, पुलिस ने एक घंटे तक लगा जाम खुलवाया

उदयपुर में देबारी नेशनल हाईवे पर हनुमान मंदिर के सामने गुरुवार को एक दवाओं के खोखे से भरा ट्रक अचानक पलट गया। ट्रक पलटते ही दवाओं के खोखे सड़क पर बिखर गए। ​चालक को मामूली चोट लगी है। गनीमत रही कि ट्रक के पीछे कोई वाहन नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक बीच रोड पर पलटने से वाहनों का लंबा जाम लगता गया।

सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने क्रेन मंगवाई और उसकी सहायता से ट्रक को खड़ा कर साइड कराया गया। करीब 1 घंटे बाद जाम खुल पाया। जानकारी अनुसार ट्रक उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की तरफ जा रहा था।

देबारी स्थित हनुमान मंदिर के पास ढलान पर उतरते ही वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भरे खोखे एक के बाद एक सड़क पर गिरते हुए। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक