Poola Jada
Home » राजस्थान » मोड़क में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:पेट्रोल भरवाने जा रहे मजदूर के साथ हुआ हादसा, आरोपी ड्राइवर फरार

मोड़क में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:पेट्रोल भरवाने जा रहे मजदूर के साथ हुआ हादसा, आरोपी ड्राइवर फरार

झालावाड़ जिले के मोड़क थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रिंग रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोड़क कस्बा निवासी राकेश मेघवाल (47) के रूप में हुई है।

घटना गुरुवार को उस समय हुई, जब राकेश अपनी बाइक से पेट्रोल डलवाने जा रहा था। रिंग रोड से हाईवे पर चढ़ते समय सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राकेश को ग्रामीणों और परिजनों ने झालावाड़ अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने राकेश को भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। वह मजदूरी का काम करता था।

मौत की सूचना मिलने पर हेड कॉन्स्टेबल हेमराज मीणा अस्पताल पहुंचे। परिजनों से रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। मोड़क पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद से ट्रक ड्राइवर फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक