Home » राजस्थान » प्रतापगढ़ में नशा तस्करों पर पुलिस का कहर: 40 लाख का डोडा चुरा और हथियारों का जखीरा जब्त, एक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में नशा तस्करों पर पुलिस का कहर: 40 लाख का डोडा चुरा और हथियारों का जखीरा जब्त, एक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 384.73 किलो ग्राम अवैध डोडाचुरा, एक लोडेड पिस्टल और 12 बोर बंदूक और कुल 10 कारतूसों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए डोडा चुरा की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹40 लाख बताई जा रही है। इस अभियान में डोडाचुरा के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो कार और एस्कॉर्ट कर रही एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और सीओ गजेंद्र सिंह राव के मार्गदर्शन में और थानाधिकारी प्रतापगढ़ दीपक बंजारा की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
शुक्रवार 4 जुलाई को पुलिस टीम खेरोट फंटा जहाजपुर रोड पर गश्त कर रही थी। तभी जहाजपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल चालक सुंदरलाल मेनारिया पुत्र बालूलाल (33) निवासी गंधेर, प्रतापगढ़ संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोका। ठीक उसी समय पीछे से एक काले रंग की एमपी नम्बर की स्कॉर्पियो कार आई। कार में बैठे दो व्यक्ति पुलिस टीम को देखते ही गाड़ी से उतरकर खेतों की ओर भागे। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन बारिश और अत्यधिक कीचड़ का फायदा उठाकर वे फरार होने में कामयाब रहे।
*लाखों का डोडाचुरा और हथियार बरामद*
पुलिस टीम ने तुरंत स्कॉर्पियो कार की तलाशी ली। कार के अंदर से कुल 22 डोडाचुरा के कट्टे मिले, जिनका वजन 384.73 किलोग्राम था। इसके अलावा कार के डैशबोर्ड में 12 बोर बंदूक के 07 जिंदा कारतूस और एक लोहे की लोडेड पिस्टल, जिसकी मैगजीन में 03 जिंदा कारतूस थे भी बरामद हुए।
थानाधिकारी ने तत्काल पुलिस अधीक्षक बंसल को इस संबंध में अवगत कराया। उनके निर्देश पर अवैध डोडा चुरा, कारतूस और पिस्टल को जब्त कर कार को एस्कॉर्ट कर रहे सुंदरलाल मेनारिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। अवैध डोडाचुरा के परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार और एस्कॉर्ट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एसएचओ दीपक बंजारा सहित एएसआई रामावतार (विशेष भूमिका), श्याम लाल, हैड कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल सोनू, राजवीर, गोविंद, मान सिंह, रमेश, कृष्णपाल सिंह और मुकेश कुमार शामिल थे।
—————

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।