Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर की होटल में युवती से रेप:जॉब लगाने के बहाने बुलाया, पानी में मिलाकर पिलाया नशा

जयपुर की होटल में युवती से रेप:जॉब लगाने के बहाने बुलाया, पानी में मिलाकर पिलाया नशा

जयपुर की एक होटल में युवती से रेप का मामला सामने आया है। अच्छी कंपनी में जॉब लगाने का झांसा देकर आरोपी ने उसे मिलने बुलाया था। पानी में नशा मिलाकर पिला उसके साथ रेप किया। श्याम नगर थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (श्याम नगर) दलवीर सिंह कर रहे है।

पुलिस ने बताया- मालवीय नगर की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसका कॉन्टैक्ट आरोपी से हुआ था। आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे अच्छी कंपनी में जॉब लगाने का झांसा दिया। जॉब लगाने की कहकर उसे मिलने के लिए अजमेर रोड स्थित एक होटल में बुलाया। होटल में मिलने जाने पर आरोपी ने धोखे से पानी में नशा मिलाकर पिला दिया।

बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। अपने मोबाइल में उसके फोटोज भी ले लिया। होश आने पर विरोध करने पर धमकाकर बदनाम करने की धमकी दी। श्याम नगर थाने में पीड़ित युवती ने कोर्ट से आदेश करवाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने रेप और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश