Home » राजस्थान » जयपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती, युवती से किया रेप:विरोध पर किया शादी का वादा, 10 साल बड़ा होने की कहकर छोड़ा

जयपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती, युवती से किया रेप:विरोध पर किया शादी का वादा, 10 साल बड़ा होने की कहकर छोड़ा

जयपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी बॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक देहशोषण किया। उम्र में 10 साल बड़ा होने की कहकर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। शास्त्री नगर थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (शास्त्री नगर) महेन्द्र सिंह यादव कर रहे है।

पुलिस ने बताया- शास्त्री नगर की रहने वाली 29 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब 2 साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती आरोपी से हुई थी। इसके बाद नंबर एक्सचेंज होने पर मोबाइल पर बातचीत होने लगी। मिलने-जुलने के दौरान आरोपी ने शादी करने का ऑफर रखा। आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले मिलने बुलाकर आरोपी ने जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर रेप किया।

शादी करने का झांसा देकर आरोपी लगातार देहशोषण करता रहा। पिछले डेढ़ साल से देहशोषण के बाद पीड़ित युवती ने शादी करने का दबाव बनाया। आरोपी बॉयफ्रेंड ने उम्र में करीब 10 साल बड़ा होने की कहकर शादी करने से साफ मना कर दिया। धोखे का पता चलने पर पीड़ित युवती ने शास्त्री नगर थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश