Home » राजस्थान » जयपुर में बारिश से सड़कों पर भरा पानी:जाम लगा, पेड़ गिरा; किशनगढ़-रेनवाल इलाके में सबसे ज्यादा पानी बरसा

जयपुर में बारिश से सड़कों पर भरा पानी:जाम लगा, पेड़ गिरा; किशनगढ़-रेनवाल इलाके में सबसे ज्यादा पानी बरसा

जयपुर में बीते 15 घंटे से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है, लेकिन जगह-जगह पानी भरने से परेशानी भी बढ़ गई है। कॉलोनियों में रातभर बारिश के कारण सड़कें डूब गईं हैं, लोगों के घरों में पानी घुस रहा है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा जयपुर के किशनगढ़-रेनवाल इलाके में 5 इंच से ज्यादा (130MM) बारिश हुई। जबकि नरैना में 88MM, फागी में 50, सांभर में 102, फुलेरा में 102, जालसू में 80, दूदू 84, चौमूं 69, जोबनेर 60, कालवाड़ में 79, जयपुर शहर में 62, माधोराजपुरा में 65 और सांगानेर में 47MM बरसात दर्ज हुई। इसके अलावा दिल्ली रोड, आगरा रोड और टोंक के भी कई ​इलाकों में तेज बारिश हुई।

मंगलवार सुबह जल भराव की स्थिति के कारण शहर की कई सड़कों पर लंबा जाम नजर आया। जयपुर के वाटिका क्षेत्र से वाहन चालकों को टोंक रोड मुख्य सड़क पर आने के लिए करीब 1 घंटे तक का इंतजार लंबे जाम के कारण करना पड़ा।

जयपुर के वाटिका क्षेत्र से टोंक रोड पर आने के लिए लंबा जाम लगा।
कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र सोनी ने जवाहर नगर कच्ची बस्ती का भी जायजा लिया।
जयपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जयपुर में शिवदासपुरा और बिलवा के आसपास तेज बारिश हुई।
गांधी नगर रेलवे स्टेशन के बाहर बजाज नगर एनक्लेव रोड पर पेड़ गिर गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS