Home » राजस्थान » जयपुर एक्सप्रेस हाईवे पर बाइक सवार युवक की मौत:दोस्त के साथ लौट रहा था घर, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

जयपुर एक्सप्रेस हाईवे पर बाइक सवार युवक की मौत:दोस्त के साथ लौट रहा था घर, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

जयपुर एक्सप्रेस हाईवे पर रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक की सोमवार रात मौत हो गई। दोस्त के साथ घर लौटते समय पीछे से ओवर स्पीड ट्रक टक्कर मारकर फरार हो गया। एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घायल युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। दौलतपुरा थाने में अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) के संजय पूनिया ने बताया- हादसे में दौलतपुरा के लक्ष्मीनारायणपुरा निवासी तुलसीराम सैनी (33) की मौत हो गई। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। घटनाक्रम के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9 बजे तुलसीराम पड़ोस में रहने वाले दोस्त राज चौधरी (32) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। बारिश होने के दौरान एक्सप्रेस हाईवे पर पंखुड़ी होटल के पास ओवर स्पीड ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।

एक्सप्रेस हाईवे पर बाइक सहित गिरे तुलसीराम और राज चौधरी गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दौलतपुरा और एक्सीडेंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लहूलुहान हालत में दोनों घायलों को कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने तुलसीराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राज चौधरी को इलाज के लिए एडमिट कर लिया। पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों का सौंप दिया। घायल राज चौधरी के सिर में गंभीर चोट आना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर