Home » राजस्थान » जयपुर में खड़ी कार से 3 लाख रुपए चोरी:टिकट लेने गया था परिवार, शीशा तोड़कर चुराया बैग

जयपुर में खड़ी कार से 3 लाख रुपए चोरी:टिकट लेने गया था परिवार, शीशा तोड़कर चुराया बैग

जयपुर में खड़ी कार से 3 लाख रुपए चोरी का मामला सामने आया है। पार्किंग में कार खड़ी कर परिवार टिकट लेने के लिए विंडो पर गया था। महज 5 मिनट में बदमाश कार का शीशा तोड़कर बैग चुरा ले गए। गांधी नगर थाने में पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

एएसआई ज्ञानेन्द्र प्रकाश ने बताया- खोह नागोरियान के राजीव गांधी नगर निवासी प्रशांत शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी पत्नी ज्योति व 4 साल के बेटे के साथ जवाहर कला केंद्र (जेकेके) आए थे। जेकेके के बाहर पार्किंग में कार खड़ी कर परिवार के साथ विंडो पर टिकट लेने चले गए। पीछे से बदमाशों ने चोरी की नीयत से कार को निशाना बनाया।

कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा बैग चोरी कर ले गए। महज 5 मिनट बाद वापस लौटने पर कार से बैग चोरी का पता चला। चोरी की सूचना पर गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बताया- चोरी गए बैग में 3 लाख रुपए और जरुरी डॉक्युमेंट रखे थे। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जोधपुर में लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ी:चाइना क्ले की आड़ में गुजरात तक तस्करी, नाकाबंदी कर रुकवाया ट्रक, 550 कार्टन जब्त

जोधपुर में पुलिस ने नेशनल हाईवे-62 पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो चाइना क्ले की