Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में युवक का किडनैप, 55 हजार वसूले:एड्रेस पूछने के बहाने रोका, चलती कार में की मारपीट

जयपुर में युवक का किडनैप, 55 हजार वसूले:एड्रेस पूछने के बहाने रोका, चलती कार में की मारपीट

जयपुर में एक युवक का किडनैप कर 55 हजार रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। एड्रेस पूछने के बहाने रास्ते में कार सवार लड़कों ने उसे रोका था। चलती कार में मारपीट कर हथियार के दम पर लूट की वारदात की। खोह नागोरियान थाने में पीड़ित युवक ने कार सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार ने बताया- लूट की वारदात खोह नागोरियान के करीम नगर निवासी मोहम्मद यूनुस (40) के साथ हुई। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह घर के पास स्थित सात दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान सफेद रंग की कार आकर उसके पास रुकी। उसमें बैठे चार लड़कों ने पता पूछने के बहाने उसे रोक लिया।

रेस्टोरेंट का एड्रेस पूछने के दौरान जबरन पकड़कर कार में पटक लिया। किडनैप कर चलती कार में उसके साथ जमकर मारपीट की। जेएनयू हॉस्पिटल के पास ले जाकर हथियार के दम पर करीब 55 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर वसूल लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद रिंग रोड पर चलती कार से उसे पटककर फरार हो गए। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ कार सवार लुटेरों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS