ब्यावर जिले में एक ई-मित्र संचालक के साथ उसके क्यूआर कोड पर पैसे डलवाकर उसके सहित दो अन्य खातों से तकरीबन 94 हजार 624 रुपए उड़ा लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ठगी करने वाले ठग को अपने स्तर पर बुलाकर उसे पुलिस को भी सुपुर्द कर दिया है। लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
ई-मित्र संचालक राहुल भट्ट पुत्र रमेश भट्ट निवासी मानगंज मोहल्ला ब्यावर ने शिकायत में बताया कि उसके ई-मित्र पर एक युवक आता जाता था, जो कई बार उसके क्यूआर कोड पर अन्य लोगों से पैसे डलवा कर उससे नकद राशि लेता था। गत 10 जुलाई को उसे पता चला कि उसका बैंक खाता माइनस में चल रहा है।
यही नहीं उसने जो पैसे जिन-जिन खाते में ट्रांसफर किए उनके खाते भी माइनस हो गए। इस बीच उक्त युवक पर शक गया। लेकिन इसी दिन उस युवक ने फिर से उसे फोन कर एक लाख रुपए नकद राशि देने की बात कहीं।
राहुल ने बताया कि उक्त राशि मांगने वाले युवक 1 को राशि देने के नाम पर ई-मित्र पर बुलाया और उसे अपने साथियों के साथ पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लेकिन आज पांच दिन बाद भी पुलिस – उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
बताया गया है कि पकड़े गए युवक के पास पुलिस को 6 मोबाइल एवं कुछ एटीएम भी मिले है। राहुल ले बताया कि उक्त ठग की करतूत से उसके खाते से 12 हजार 261 रुपए गए।
जबकि गोपालकृष्ण डीडवानिया के खाते से 17 हजार 649 एवं रेखा सोनी के खाते से 6 हजार 930 रूपए निकले है। राहुल ने यह भी आशंका जताई है कि उसके खाते से 2 लाख 36 हजार 295 रुए माइनस जा सकते है।
राहुल ने मामले में एसपी श्यामसिंह से उक्त ठग के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर निकाल गई राशि को वापस दिलाने की मांग की है।





