Home » राजस्थान » गुणवान विद्यार्थी 2025 अभियान प्रारंभ, चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने महावीर स्कूल में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

गुणवान विद्यार्थी 2025 अभियान प्रारंभ, चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने महावीर स्कूल में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान के पूर्व स्कॉलर्स की एल्युमिनी संस्था यूनिराज एलुमिनी फेडरेशन द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के अंतर्गत अपने चिर-परिचित अभियान ‘गुणवान विद्यार्थी सम्मान – 2025’ की आज औपचारिक शुरुआत की गई।

सी-स्कीम स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन स्कूल में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान, प्रधानाचार्य श्री सुशील कुमार जैन के सानिध्य में आयोजित इस आयोजन में बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 100 से अधिक विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यूनिराज एलुमिनी फेडरेशन के फाउंडर चेयरमैन श्री राजीव अरोड़ा, फाउंडर डायरेक्टर डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. नितिन शारदा भगेरिया और सदस्य दीपक धीर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने कहा कि “विश्व में सबसे अधिक युवा आबादी वाले हमारे भारतवर्ष को आगामी वर्षों में विश्वगुरु बनने से रोकना अब संभव नहीं है।” उन्होंने महावीर स्कूल से प्राप्त अपनी प्रारंभिक शिक्षा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक सफल उद्योगपति और जनसेवक बनने की उनकी यात्रा में इस स्कूल की नींव अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष और सफलता के बीच जो प्रेरणा कार्य करती है, उसमें पुरस्कारों की भूमिका एक मजबूत उत्प्रेरक के रूप में होती है।

विद्यालय के प्रिंसिपल श्री सुशील कुमार जैन ने यूनिराज एलुमिनी फेडरेशन का इस निरंतर और प्रेरणादायी पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक