Home » राजस्थान » स्कूली बच्चों से भरी बस पानी के गड्ढे में फंसी:बच्चों को सुरक्षित निकाला, स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर पेरेंट्स में रोष

स्कूली बच्चों से भरी बस पानी के गड्ढे में फंसी:बच्चों को सुरक्षित निकाला, स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर पेरेंट्स में रोष

चौमूं कस्बे में बुधवार सुबह एक निजी स्कूल बस पानी से भरे गड्ढे में फंस गई। घटना NH-52 स्थित वीर हनुमान पुलिया के पास की है। बस में TCI इंस्टीट्यूट चौमूं के दर्जनों बच्चे स्कूल जा रहे थे। बस के पानी में धंसते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राहत कार्य शुरू कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि समय रहते मदद मिल गई और कोई हादसा नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर रोष है। उनका आरोप है कि TCI इंस्टीट्यूट प्रशासन पहले भी लापरवाही बरत चुका है। इसी मार्ग पर पहले एक स्कूल बस हादसे में एक छात्रा की मौत हो चुकी है।

चौमूं में कई स्कूल बसें बिना फिटनेस, ओवरलोड और जर्जर हालत में चल रही हैं। परिवहन विभाग और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर, बस संचालक और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सभी स्कूल बसों की जांच और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर