Poola Jada
Home » राजस्थान » एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पहने कांग्रेस नेताओं के चेहरे वाले मास्क:छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, शव यात्रा में लगाया पूर्व सीएम का मुखौटा

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पहने कांग्रेस नेताओं के चेहरे वाले मास्क:छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, शव यात्रा में लगाया पूर्व सीएम का मुखौटा

राजस्थान में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर स्टूडेंट्स का आंदोलन दिनों – दिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की शव यात्रा निकाल प्रदेश की भजनलाल सरकार से एक बार फिर छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग की।

इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी कैंपस से सिविल लाइंस की ओर बढ़ने लगे। जिन्हें पुलिस ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर ही रोक दिया।

JLN मार्ग पर आने की कोशिश करते ABVP कार्यकर्त्ता।

स्टूडेंट बोले-चुनाव स्थगित कर युवाओं के साथ खिलवाड़ किया

दरअसल, राजस्थान में दिनों दिन बढ़ते छात्र संघ चुनाव आंदोलन के तहत बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी के कार्यकर्ता कांग्रेसी नेताओं के मुखौटे पहन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की शव यात्रा निकालते हुए नजर आए। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी कैंपस में धरना देकर प्रदेश की भजनलाल सरकार से पूर्व सरकार द्वारा स्थगित किए गए छात्र संघ चुनाव को फिर से बहाल करने की मांग की।

राजस्थान यूनिवर्सिटी के एबीवीपी इकाई अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने बेवजह छात्र संघ चुनाव स्थगित कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया था। इसके खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। इसमें हमने यह है बताने की कोशिश की है कि उस वक्त जो कांग्रेसी नेता चुपचाप बैठे थे। वह अब चुनाव को लेकर बयान बाजी कर रहे हैं।

यूनिवर्सिटी कैंपस में धरने पर बैठे ABVP कार्यकर्त्ता।

बोले-सरकार से मांग चुनाव बहाल किए जाए

धर्मेंद्र ने कहा कि इसके साथ ही हम प्रदेश की भजनलाल सरकार से भी यह मांग करते हैं कि जल्द से जल्द राजस्थान में छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं। ताकि कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को अपनी वाजिब मांग उठाने का मंच मिल सके। लेकिन अगर सरकार ने समय रहते हमारे इस मांग को पूरा नहीं किया। तो आने वाले वक्त में हम बड़ा आंदोलन करेंगे।

बता दें कि राजस्थान यूनिवर्सिटी में इस साल छात्र संघ चुनाव की मांग लेकर कई प्रदर्शन हो चुके हैं। पिछले दिनों एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बारात निकालकर प्रदेश में लोकतंत्र की विदाई का चित्रण किया था। वहीं निर्दलीय छात्र नेता शुभम ने यूनिवर्सिटी पॉलिटिक्स से मुख्य धारा में आए राजनेताओं के फ्लेक्स के साथ विरोध जताकर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की थी। इसके बाद अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन के राह पर आगे बढ़ गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक