Home » राजस्थान » भिनाय में 50.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:बिना नंबर की बाइक जब्त, नाकाबंदी के दौरान दबोचा

भिनाय में 50.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:बिना नंबर की बाइक जब्त, नाकाबंदी के दौरान दबोचा

अजमेर जिले की भिनाय थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक तस्कर को 50.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की एक बाइक भी जब्त की गई है।
भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश कासनिया ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम को एक बिना नंबर की बाइक नजर आई। बाइक सवार को घेराबंदी कर रोका और पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रेमचंद आचार्य पुत्र रामदयाल निवासी आचार्य मोहल्ला भिनाय बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस ने प्रेमचंद को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर बाइक जब्त की है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी ओमप्रकाश, हेड कॉन्स्टेबल नंदलाल, कॉन्स्टेबल मनमोहन, मनजीत सिंह, ओम सिंह, अजय कुमार, खेमराज व सुरेन्द्र शामिल रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

युवती की ट्रेन से कटकर मौत, तीसरे दिन हुई पहचान:शव परिजनों को सौंपा, मामले की जांच में जुटी जीआरपी

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में 21 अगस्त को एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो