Home » राजस्थान » जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप:धमकी देकर मिलने बुलाया, किडनैप कर ले गया साथ

जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप:धमकी देकर मिलने बुलाया, किडनैप कर ले गया साथ

जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। धमकी देकर आरोपी परिचित ने मिलने बुलाया। किडनैप कर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मालपुरा गेट थाने में नाबालिग पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मालपुरा गेट) मुनीन्द्र सिंह कर रहे है।

पुलिस ने बताया- मालपुरा गेट इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी नाबालिग बेटी से आरोपी लड़के ने किडनैप कर रेप किया। आरोप है कि मंगलवार रात को नाबालिग बेटी घर पर सो रही थी। देर रात जागने पर नाबालिग बेटी गायब मिली। घर में सभी जगह देखने पर वह नहीं मिली। घर से बाहर ढूंढने निकलने पर डरी-सहमी हुई गली में आती दिखाई दी।

पूछने पर उसने बताया कि आरोपी परिचित लड़के ने उसे धमकी देकर रात के समय घर से बाहर मिलने बुलाया था। घर से निकलने पर वह उसका किडनैप कर ले गया। साथ ले जाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। नाबालिग पीड़िता के आपबीती सुनाने पर मालपुरा गेट में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक