Home » राजस्थान » खेतड़ी में मारपीट के आरोपी समेत तीन गिरफ्तार:सोहली रोड पर पुलिस ने दबोचा, शराब ठेके पर की थी मारपीट

खेतड़ी में मारपीट के आरोपी समेत तीन गिरफ्तार:सोहली रोड पर पुलिस ने दबोचा, शराब ठेके पर की थी मारपीट

पचेरी कलां पुलिस ने देर शाम एक विशेष अभियान के तहत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली। सोहली रोड पर हिस्ट्रीशीटर विनोद उर्फ टाइगर के खेत में बने मकान के पास कुछ संदिग्ध युवक देखे गए थे।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीन युवकों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में सोहली निवासी कुलदीप, भालोठ निवासी अमित और बुहाना निवासी मोहित शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अमित के खिलाफ बुहाना थाने में एक मामला दर्ज है। ये मामला घसेड़ा गांव में शराब ठेके के पास हुई मारपीट का है।

थानाधिकारी ने बताया कि जिले के हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। अभियान में एएसआई नरेश कुमार, एचसी शैतान सिंह, कॉन्स्टेबल कमलेश और जगदीश की टीम शामिल थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

युवती की ट्रेन से कटकर मौत, तीसरे दिन हुई पहचान:शव परिजनों को सौंपा, मामले की जांच में जुटी जीआरपी

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में 21 अगस्त को एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो