Home » राजस्थान » जयपुर में अमित शाह बोले- राजस्थान पेपरलीक से त्रस्त था:SIT बनाकर माफिया को कड़ा संदेश दिया, पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को उड़ाया

जयपुर में अमित शाह बोले- राजस्थान पेपरलीक से त्रस्त था:SIT बनाकर माफिया को कड़ा संदेश दिया, पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को उड़ाया

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा- राजस्थान पेपर लीक से त्रस्त था। भजनलाल सरकार ने SIT का गठन कर माफिया को कड़ा संदेश दिया।

कांग्रेस के कार्यकाल में बार-बार आतंकवादी हमले होते थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों को बार-बार सबक सिखाया।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर उनके ठिकानों को तबाह किया गया। इससे पहले उरी, पुलवामा हमले का भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया था।

ऊंटों का अस्तित्व को बचाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कोऑपरेटिव का उपयोग कर ऊंटाें का नस्ल संरक्षण और ऊंटनी के दूध के औषधीय गुणों पर रिसर्च शुरू किया गया है। इससे आने वाले दिनों में ऊंटों पर कोई खतरा नहीं आएगा।

जयपुर से करीब 22 किमी दूर दादिया में अमित शाह ने राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए किसानों-समर्थकों का अभिवादन किया।

शाह गुरुवार को जयपुर से करीब 22 किमी दूर दादिया में थे। यहां सहकारिता सम्मेलन के तहत पुलिस के 100 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाई। सहकार उत्पादों की प्रदर्शनी देखी। सरकारी नौकरी पाने वालों को नियुक्ति पत्र बांटे।

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (गुरुवार) दोपहर करीब सवा बारह बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से दादिया (सभास्थल) के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होना था। खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर उड़ नहीं पाया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से दादिया पहुंचे।

सभा स्थल की PHOTOS….

गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जयपुर के दादिया पहुंचे और सहकारिता सम्मेलन में शिरकत की।
दादिया (जयपुर) पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को साफा पहनाकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वागत किया।
दादिया में हुई अमित शाह की सभा में राजस्थानी रंग बिखरा। लोकगीतों का समर्थकों ने खूब आनंद लिया।
जयपुर के दादिया में होने वाली अमित शाह की सभा से पहले तेज बारिश आ गई।
जयपुर के दादिया में अमित शाह की सभा में शामिल होने लोग कुछ इस अंदाज में पहुंचे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक