Home » राजस्थान » सफाई अपनाओ,बीमारी भगाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली एवं विशेष सफाई अभियान

सफाई अपनाओ,बीमारी भगाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली एवं विशेष सफाई अभियान

नगर निगम जयपुर हैरिटेज के किशनपोल जोन में “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत मुख्य चांदपोल बाजार क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम जोन उपायुक्त दिलीप भंभानी एवं चेयरमैन गिर्राज नाटा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

अभियान के दौरान वार्ड के समस्त कर्मचारियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई और बाजार क्षेत्र में विशेष सफाई कार्य कराए गए।इसमें सेंट्रल डिवाइडर से लिटरपिकिंग,नालियों की सफाई,बरसात में जमा पानी की निकासी तथा नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शामिल रहा।

इस अवसर पर जोन उपायुक्त दिलीप बांबानी ने उपस्थित कर्मचारियों की कार्य क्षमता की सराहना की और उन्हें उत्साहित किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास