Poola Jada
Home » राजस्थान » खेलते- खेलते रास्ता भटकी मासूम, पुलिस ने 1 घंटे मशक्कत के बाद परिवार से मिलाया

खेलते- खेलते रास्ता भटकी मासूम, पुलिस ने 1 घंटे मशक्कत के बाद परिवार से मिलाया

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में आज एक लापता मासूम बालिका के मामले में पुलिस ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए मात्र 1 घंटे में मासूम को दस्तीयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया. इस दौरान पूरे जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर रही. मासूम के सकुशल मिलने के बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, उन्होंने प्रतापगढ़ पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनकी सराहना की.

रठांजना थाना अधिकारी मुंशी मोहम्मद पठान ने बताया कि थाना क्षेत्र के छोटी अंबेली निवासी देवीलाल मीणा की साढे चार साल की बेटी अपनी बुआ के यहां पर रतानियाखेड़ी गई हुई थी. यहां से आज दोपहर 12 बजे जब परिजन खेत पर काम कर रहे थे तो वह  खेलते-खेलते बस स्टैंड पर आ गई.  यहां गांव की तीन महिलाओं के साथ वह निजी बस से प्रतापगढ़ चली गई. कुछ देर बाद परिजन घर पर लोटे तो मासूम घर पर नहीं थी. इस पर उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर दोपहर 4 बजे पुलिस को सूचना दी गई.

तुरंत एक्शन में आई पुलिस
एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पहले जिले के थाना अधिकारियों और पीसीआर को सतर्क किया गया. सरपंच और सचिवों के व्हाट्सएप ग्रुप में लापता मासूम के फोटो डाले गए. पुलिस को इस मामले में त्वरित सफलता हाथ लगी. सामने आया कि महिलाओं के साथ मासूम बालिका प्रतापगढ़ के बाजार में देखी गई है और वापस निजी बस से अपने गांव की ओर आ रही है. इस पर पुलिस टीम ने तुरंत शाम 5 निजी बस से बालिका को दस्तीयाब कर लिया.

पुलिस ने बालिका को उसके परिजनों किया सुपुर्द
जिन महिलाओं के साथ यह बालिका थी उन्होंने बताया कि बाजार में खरीदारी करने के दौरान वह पूरे समय उनके साथ रही. उन्होंने बताया कि गांव के ही देवीलाल नाम के एक व्यक्ति ने बालिका को उनके साथ बिठा दिया था. जब वह रोने लगी तो उन्होंने सोचा वापस इसको गांव में ले जाकर छोड़ देंगे. पुलिस ने बाद में बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)