Home » राजस्थान » सीकर में नाकाबंदी में महाराष्ट्र के युवक को पकड़ा:16.57 लाख कैश और 47 ग्राम सोना बरामद, कीमत करीब 5 लाख रुपए

सीकर में नाकाबंदी में महाराष्ट्र के युवक को पकड़ा:16.57 लाख कैश और 47 ग्राम सोना बरामद, कीमत करीब 5 लाख रुपए

सीकर जिले की लोसल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान लाखों रुपए का कैश और सोने के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 16 लाख 57 हजार 600 रुपए की नकदी और 47 ग्राम 100 मिलीग्राम सोना जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जयदीप मराठा (26), निवासी सांगली (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। सोने की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस की हिरासत में आरोपी।

लोसल पुलिस ने बताया- मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आरोपी कैश और सोना लेकर लोसल कि तरफ आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने थाने के सामने नाकाबंदी की। इस दौरान एक बाइक सवार युवक को रोककर उससे पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी में युवक के पास से 16.57 लाख रुपए कैश और 47.100 मिलीग्राम सोना बरामद हुआ। आरोपी के पास इनके वैध दस्तावेज नहीं थे।

इसके बाद पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने जब्त कैश और सोने के संबंध में आयकर विभाग को सूचित कर अलग से कार्रवाई शुरू की है। आरोपी से कैश और सोने के बारे में गहन पूछताछ जारी है। युवक से कई और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।