Poola Jada
Home » राजस्थान » कोटा में कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म, शराब पिलाकर कई बार दिया वारदात को अंजाम; हॉस्टल संचालक गिरफ्तार

कोटा में कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म, शराब पिलाकर कई बार दिया वारदात को अंजाम; हॉस्टल संचालक गिरफ्तार

कोटा: कोटा में कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी में मैस संचालक धीरज भील और आरोपी का सहयोग करने वाले हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक गत 10 अक्टूबर को नाबालिग कोचिंग छात्र ने मैस संचालक धीरज भील पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था और हॉस्टल संचालक कुलदीप वाजपेई पर आरोपी का सहयोग करने का आरोप लगाया. जिसके बाद प्रकरण की जांच की गई आरोप सिद्ध होने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

पीड़िता का फोटो वीडियो वायरल करने के लिए भी धमकाया:
पुलिस के मुताबिक हॉस्टल में टिफिन देने के दौरान मैस संचालक की छात्रा से बातचीत होती थी. इस दौरान मैस संचालक ने छात्रा को अपने चंगुल में फंसाया और उसे शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो हॉस्टल संचालक ने आरोपी का साथ देते हुए छात्रा को शादी करवाने का झांसा दिया. इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया. पीड़िता का फोटो वीडियो वायरल करने के लिए भी धमकाया. जवाहर नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक