Home » राजस्थान » राजस्थान में 1936 स्कूलों का होगा रिनोवेशन:2746 स्कूलों में बनेंगे टॉयलेट, शिक्षमंत्री बोले- उद्घाटन का नहीं करें इंतजार, तत्काल भवनों का उपयोग करें

राजस्थान में 1936 स्कूलों का होगा रिनोवेशन:2746 स्कूलों में बनेंगे टॉयलेट, शिक्षमंत्री बोले- उद्घाटन का नहीं करें इंतजार, तत्काल भवनों का उपयोग करें

झालावाड़ और जैसलमेर में हुए हादसों के बाद शिक्षा विभाग पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गया है। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 1936 स्कूलों में रिनोवेशन के लिए 169.52 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। वहीं, प्रदेशभर में 2746 टॉयलेट बनाने का भी फैसला किया गया है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने पूर्व निर्मित कक्षा और भवन का बिना उद्घाटन ही उपयोग करने के भी आदेश दिए हैं।

दिलावर ने कहा- सरकार प्रदेश के स्कूल भवनों का सर्वे कर रही है। इनमें जो जर्जर या खतरनाक स्थिति में है। उनमें कक्षाएं न लगाने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। फिर भी बरसात के मौसम को देखते हुए और ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सभी संस्था प्रधान अपने स्तर पर भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील रहे। किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं करें।

उद्घाटन का ना करें इंतजार

दिलावर ने कहा- स्कूलों में नवनिर्मित कक्षों और भवन का उपयोग तत्काल शुरू किया जाए। संस्था प्रधान उनके उद्घाटन करने का इंतजार नहीं करे। बल्कि, नवनिर्मित कमरों में कक्षाएं संचालित करे। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की गफलत में ना रहे। हर स्तर पर बच्चों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

स्कूलों में बनेंगे नए टॉयलेट, होगा रिनोवेशन

उन्होंने कहा- प्रदेश के 4283 सरकारी स्कूलों में 5840 शौचालय निर्माण की जरूरत है। इसका निर्माण स्वच्छ भारत मिशन द्वारा करवाया जाएगा। ऐसे में पहले फेज में प्रदेश के 2746 स्कूलों में शौचालय निर्माण कराए जाएंगे। इसके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के स्कूलों की बदहाली को सुधारने के लिए 169 करोड़ 52 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इससे प्रदेशभर के 1936 स्कूलों की मरम्मत के साथ ही अति आवश्यक निर्माण कार्य किए जाएंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय