Home » राजस्थान » ड्यूटी से लौट रहे कॉन्स्टेबल से मारपीट:कार-बाइक की टक्कर पर हुआ विवाद, पुलिस ने 9 युवकों को हिरासत में लिया

ड्यूटी से लौट रहे कॉन्स्टेबल से मारपीट:कार-बाइक की टक्कर पर हुआ विवाद, पुलिस ने 9 युवकों को हिरासत में लिया

गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के खेजरोली चौकी अंतर्गत रायसिंह का बास इलाके में ड्यूटी से लौट रहे एक कांस्टेबल पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। मामूली सड़क टच से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

गोविंदगढ़ थाना प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया-खेजरोली चौकी में तैनात कॉन्स्टेबल संजय ड्यूटी पूरी कर रात करीब 10 बजे गोविंदगढ़ से खेजरोली लौट रहा था। इस दौरान उसकी कार की हल्की टक्कर एक बाइक से हो गई। बाइक सवार युवक घटना के बाद कॉन्स्टेबल से बहस करने लगे। कुछ ही देर में मौके पर अन्य युवक भी आ गए और सिपाही संजय के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट करने लगे।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर नौ युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।कॉन्स्टेबल संजय को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला वाहन की मामूली टक्कर से उपजा विवाद बताया गया है, जिसे शांतिपूर्वक सुलझाया जा सकता था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास