Home » राजस्थान » जगन गुर्जर का साला गिरफ्तार:8 महीने से फरार था, 15 हजार का था इनामी, हमला और फायरिंग मामले में थी तलाश

जगन गुर्जर का साला गिरफ्तार:8 महीने से फरार था, 15 हजार का था इनामी, हमला और फायरिंग मामले में थी तलाश

बाड़ी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 8 महीने से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश रवि गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक लोडेड हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

कोतवाली थाना अधिकारी अमित शर्मा ने बताया-5 अक्टूबर 2024 की रात आरोपी रवि गुर्जर ने अन्य बदमाशों के साथ मिलकर एक घर में नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया था। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर भी जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

इस घटना में रवि गुर्जर भागने में सफल रहा था, जबकि कुछ अन्य बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एसपी धौलपुर द्वारा आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय इनपुट के आधार पर मंगलवार की शाम शहर के बसेड़ी रोड तुलसीवन एरिया से बदमाश रवि गुर्जर को गिरफ्तार किया। आरोपी से एक 315 बोर का देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी रवि गुर्जर कुख्यात दस्यु रहे जगन गुर्जर का साला है। जगन गुर्जर के साथ मिलकर इसने धौलपुर और करौली जिले में नकबजनी, हत्या का प्रयास, लूट और फायरिंग जैसे संगीन अपराध किए हैं। चार थानों में इसके खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय