Home » राजस्थान » जयपुर में दोस्ती कर नाबालिग लड़की से रेप:विरोध पर शादी का किया वादा, 3 महीने तक करता रहा देहशोषण

जयपुर में दोस्ती कर नाबालिग लड़की से रेप:विरोध पर शादी का किया वादा, 3 महीने तक करता रहा देहशोषण

जयपुर में दोस्ती कर नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर तीन महीने तक देहशोषण करता रहा। शास्त्री नगर थाने में पीड़ित नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (शास्त्री नगर) महेन्द्र सिंह कर रहे है।

SHO महेन्द्र सिंह ने बताया- शास्त्री नगर की रहने वाली नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कॉलोनी में ही रहने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि मई-2025 में दोस्ती कर मिलने-जुलने के दौरान आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर रेप किया।

शादी करने का झांसा देकर पिछले तीन महीने से आरोपी उसका देहशोषण करता रहा। परिजनों को नाबालिग पीड़िता ने आरोपी की करतूत के बारे में बताया। शास्त्री नगर थाने में पिता के साथ पहुंचकर नाबालिग पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास