Home » राजस्थान » जयपुर में स्कॉर्पियो गाड़ी से बैग चोरी:खरीदारी करने आए थे मार्केट, पत्थर मारकर तोड़ा विंडो मिरर

जयपुर में स्कॉर्पियो गाड़ी से बैग चोरी:खरीदारी करने आए थे मार्केट, पत्थर मारकर तोड़ा विंडो मिरर

जयपुर में स्कॉर्पियो गाड़ी से बैग चोरी का मामला सामने आया है। खरीदारी करने मार्केट आने पर पत्थर मारकर बदमाशों ने विंडो मिरर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। माणक चौक थाने में पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया- करणी विहार के रजनी विहार निवासी हेमराज गहनोलिया ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे वह खरीदारी करने स्कॉर्पियो गाड़ी से मार्केट आए थे। चौड़ा रास्ता में रोड किनारे स्कॉर्पियो को खड़ी कर वह खरीदारी करने चले गए। स्कॉर्पियो में रखे बैग को चोरी के लिए बदमाशों ने पत्थर मारकर विंडो मिरर को तोड़ डाला।

शीशा तोड़कर पिछली सीट पर रखे बैग को चोरी कर लिया। करीब 20 मिनट बाद वापस लौटने पर बैग चोरी का पता चला। माणक चौक थाना पुलिस चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को बताया- चोरी गए बैग में दो मोबाइल, चेकबुक, करीब 15 हजार रुपए, डॉक्यूमेंट व अन्य सामान रखा था। पुलिस शिकायत दर्ज कर चोरों में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।