Home » राजस्थान » विधानसभा चुनाव में 50 फीसदी मतदान केन्द्रों की होगी लाइव वेबकास्टिंग

विधानसभा चुनाव में 50 फीसदी मतदान केन्द्रों की होगी लाइव वेबकास्टिंग

जयपुर(सुनील शर्मा) आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।

इस दौरान उन्होंने जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रेशन पदाधिकारियों को लगातार फिल्ड विजिट करने,चुनावों से संबंधित तमाम व्यवस्थाओं एवं इंतजामों को दुरुस्त रखने,आचार संहिता की प्रभावी पालना सहित अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिये।

बैठक को संबोधित करते हुए राजपुरोहित ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनावों में निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए 50 फीसदी मतदान केन्द्रों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी।वहीं वेबकास्टिंग की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला कलेक्ट्रेट में केन्द्रीकृत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप के माध्यम से दर्ज होने वाली शिकायतों पर महज 100 घंटों में कार्यवाही कर आदर्श आचार संहिता का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। एप के की जा रही है।जयपुर जिले में अब तक 600 से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।
बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों ने नाम निर्देशन प्रक्रिया, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं नाम वापसी, होम वोटिंग,पोस्टल बैलेट, व्यय निगरानी,सी-विजिल एप का क्रियान्वयन,आदर्श आचार संहिता का पालना,ईवीएम से वोटिंग हेतु तैयारियां,मतदान दिवस निगरानी प्रणाली सहित विधानसभा चुनाव से संबंधित अलग-अलग विषयों पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किये।

बैठक में जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ.शिल्पा सिंह,अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) दिनेश कुमार शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलिमा तक्षक,अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय)अशोक कुमार,अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) लोकेश मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) मोहम्मद अबू सूफियान चौहान सहित सभी 19 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक