Home » राजस्थान » सीकर पुलिस ने 218 जगहों पर छापेमारी की:17 आरोपी गिरफ्तार; ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ विशेष अभियान

सीकर पुलिस ने 218 जगहों पर छापेमारी की:17 आरोपी गिरफ्तार; ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ विशेष अभियान

लगातार बढ़ रहे ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए आज सीकर पुलिस द्वारा इस पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आज सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक कई जगह दबिश दी गई। इस दौरान 17 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

सीकर एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि जयपुर रेंज आईजी और सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत के निर्देश पर आज यह अभियान चलाया गया। जहां सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक कई जगह दबिश देकर चार लोगों को पाबंद किया गया। इसके अतिरिक्त 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आज अभियान के दौरान 1 लाख 29 हजार 800 रुपए की राशि परिवादियों के अकाउंट में रिफंड करवाई गई।

जोधा के मुताबिक आज जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें वह लोग शामिल है जिनके बैंक अकाउंट से ऑनलाइन ठगी का पैसा ट्रांसफर हो रहा था या फिर इन अकाउंट्स में पैसा आ रहा था। फिलहाल इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।

आज के इस अभियान के लिए 54 टीमों का गठन किया गया। जिन्होंने जिले में 218 जगह पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कुल 233 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आज अभियान में शामिल रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील