Home » राजस्थान » विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घटना को अंजाम दे रहा था आरोपी

विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घटना को अंजाम दे रहा था आरोपी

नागौर: परबतसर पुलिस ने विवाहिता की अश्लील फोटो और विडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है .

थाना अधिकारी नन्द लाल रिणवा ने बताया कि 16 अक्टूबर 2023 को विवाहिता ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश कर बताया कि हमारे परिवार में दोहिता मुन्ना पुत्र सिपू जाति सांसी निवासी बालियां थाना डीडवाना वाले ने आज से करीब 3 साल पहले मेरे स्नान करती हुई की अश्लील फोटो लेकर मुझे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर मेरे साथ बार-बार जबरदस्ती बलात्कार कर अपने मोबाइल में अश्लील फोटो और विडियो ले लिए.

तथा 28 सितंबर को में पीहर जोधपुर जाते वक्त पीपलाद बस स्टेशन पर अश्लील फोटो एवं विडियो वायरल करने की धमकी देकर बस से उतारकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान जंगलों में ले जाकर बलात्कार किया. मेरे पहने हुए सोने चांदी के आभूषण डरा धमकाकर हडप कर मुझे सुनसान जंगलों में छोड़कर चला गया.

जिसके बाद मुन्ना सांसी आए रोज भागकर शादी करने का दबाब बनाने लगा. मेरे द्वारा मना करने पर‌ मुन्ना फेसबुक पर मेरे सभी रिश्तेदारों को अश्लील फोटो एवं विडियो भेज दिए. पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाके आरोपी को 48 घंटों के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक