Home » राजस्थान » टेंट के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 40 लाख का सामान जलकर खाक

टेंट के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 40 लाख का सामान जलकर खाक

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के साबला थाना क्षेत्र के पिंडावल खेड़ा बस्ती में बीती रात एक टेंट के गोदाम में आग लग गई. शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग पर दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. लेकिन आग के चलते करीब 40 लाख का सामान जलकर राख हो गया.

डूंगरपुर जिले के साबला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने बताया की पिंडावल निवासी मणिलाल पटेल का खेड़ा बस्ती में दो मंजिला केलूपोश घर में एक टेंट का गोदाम है. बीती रात शॉर्ट सर्किट के चलते गोदाम में आग लग गई. गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगो को आग का पता चला.

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गोदाम मालिक, पुलिस प्रशासन को दी. सूचना पर साबला एसडीएम सुनील कुमार, थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान मौके पर पहुंचे. वही आग की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची. दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए.

वहीं ग्रामीणों की मदद से करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इधर आज से गोदाम में रखा टेंट का सामान जलकर खाक हो गया. आग से करीब गोदाम मालिक को करीब 40 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक