Home » राजस्थान » Rajasthan Congress Candidates List: कुछ नामों पर आज अनौपचारिक पुनर्विचार के बाद आज जारी होगी कांग्रेस की पहली सूची, अलग-अलग सूत्रों के अलग-अलग दावे

Rajasthan Congress Candidates List: कुछ नामों पर आज अनौपचारिक पुनर्विचार के बाद आज जारी होगी कांग्रेस की पहली सूची, अलग-अलग सूत्रों के अलग-अलग दावे

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023 ) के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची (Rajasthan Congress Candidates List) आज जारी हो जाएगी. शुक्रवार को दौसा के सिकराय में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की सभा के बाद प्रत्याशी सूची का काउंटडाउन शुरू हो गया है! कल कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची नहीं आई. सूची का अंतिम ड्राफ्ट अनुमोदन के लिए कल शाम को मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के पास गया था और उन्होंने अनुमोदन के बाद सूची नीचे नहीं भेजी है.

ऐसे में कुछ नामों पर आज अनौपचारिक पुनर्विचार के बाद सूची जारी होगी. हालांकि प्रत्याशियों की संख्या को लेकर अभी भी कयास लगाए जा रहे हैं. इस बारे में अलग-अलग सूत्रों के अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. एक सूत्र के अनुसार इस सूची में लगभग 100 प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं. लेकिन दूसरे सूत्र के अनुसार 50 से कम प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है. इस सूत्र के अनुसार 35 प्रत्याशियों के नामों की सूची आएगी.

हर किसी AICC की अधिकृत घोषणआ का इंतजार: 
अशोक गहलोत, सचिन पायलट, महेंद्रजीत मालवीय, हरीश चौधरी, गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी, धीरज गुर्जर के नाम शामिल होंगे. वहीं चेतन डूडी, दानिश अबरार समेत 45 वर्ष से कम उम्र के प्रत्याशियों की सूची आएगी. अब हर किसी AICC की अधिकृत घोषणआ का इंतजार है.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील