Home » राजस्थान » शहरी सेवा शिविर 2025 के तहत वार्डवार कैम्प से आमजन को मिल रही राहत

शहरी सेवा शिविर 2025 के तहत वार्डवार कैम्प से आमजन को मिल रही राहत 

नगर निगम ग्रेटर द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक “शहरी सेवा शिविर 2025“ (मुख्य शिविर) का आयोजन किया जा रहा है।शुक्रवार को जगतपुरा जोन के वार्ड संख्या 114, 119, 120, 121, 122, 123, 124 एवं ग्राम पंचायत गोनेर, सिरोली, दांतली व विधानी का सम्पूर्ण राजस्व ग्राम क्षेत्र का शिविर गोनेर रोड स्थित पुराने ग्राम पंचायत सिरोली भवन, निलयकुंज के पास,ग्राम सिरोली का भवन में आयोजित किया गया। वार्डवार शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।4 अक्टूबर 2025 शनिवार को झोटवाड़ा जोन के वार्ड संख्या 52, 54, 55 व 57 से 64 का शिविर चित्रकूट स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा।
नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ॰गौरव सैनी ने बताया कि ‘‘शहरी सेवा शिविर-2025’’ (मुख्य शिविर) के तहत आमजन से प्राप्त विभिन्न समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान किया जायेगा।समस्याओं को चिह्नित करने एवं प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करने के लिए वार्डवार प्रातः 09ः30 बजे से 06ः00 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
 शिविरों में मिल रही आमजन को तत्काल राहत
वार्ड नं.119 जगतपुरा निवासी डॉ. विनोद प्रजापति ने बताया कि शहरी सेवा शिविर कैंप के अंतर्गत उन्होंने अपनी कॉलोनी के लिए नई स्ट्रीट लाइट लगाने का अवदेन किया उनके आवेदन को तुरंत स्वीकार करके अति शीघ्र ही नई स्ट्रीट लाइट लगाई गई डॉ.विनोद ने बताया कि इससे उन्हें अंधेरे से मुक्ति मिली और उनकी पूरी कॉलोनी में रोशनी छा गई अपने इस कार्य के तुरंत ही पूर्ण होने पर उन्होंने बहुत प्रसन्नता व्यक्त की और मुख्यमंत्री का धन्यवाद और सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा निवासी प्रेम दत्त ओझा जी ने बताया कि शहरी सेवा शिविर कैंप के अंतर्गत उन्होंने अपने विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जरूरी दस्तावेज लगाने के कुछ ही समय पश्चात बिना किसी परेशानी के उन्हें उनका विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया अपने इस कार्य त्वरित गति से पूर्ण हो जाने पर उनके चेहरे पर खुशी की लहर छा गई अपनी इस कार्य के बिना किसी परेशानी के इतनी जल्दी हो जाने पर उन्होंने सरकार का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया
जगतपुरा जोन के शिविर में जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन के 102 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 102 आवेदनों के ही प्रमाण पत्र तत्काल जारी किए गए। जनआधार के 17 प्रकरणों का निस्तारण हुआ।स्ट्रीट लाईट के 8 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।घर-घर कचरा संग्रहण के 23 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।खाद्य सुरक्षा के 33 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
 शनिवार 04 अक्टूबर 2025 को यहाँ आयोजित होगा शिविर
शनिवार को झोटवाड़ा जोन के वार्ड संख्या 52, 54,55 व 57 से 64 का शिविर चित्रकूट स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS