Home » राजस्थान » कोटा में 40 फीट ऊंचे पेड़ पर लेपर्ड फंसा:ट्रैंकुलाइज करने के लिए नीचे से 5 फायर, एक कामयाब; 4 घंटे में रेस्क्यू

कोटा में 40 फीट ऊंचे पेड़ पर लेपर्ड फंसा:ट्रैंकुलाइज करने के लिए नीचे से 5 फायर, एक कामयाब; 4 घंटे में रेस्क्यू

राजस्थान के कोटा में सबसे बड़े पब्लिक पार्क छत्र विलास में मंगलवार सुबह 6 बजे एक लेपर्ड घुस गया। यह लेपर्ड 40 फीट ऊंचे जामुन के पेड़ पर चढ़ गया। लेपर्ड को नीचे लाने के लिए ट्रैंकुलाइज करना जरूरी था।

वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज करने के लिए 5 बार फायर किए, जिसमें से एक कामयाब हुआ। इसके बाद लेपर्ड बेहोश होकर नीचे लगाई नेट में गिर गया। डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि लेपर्ड का मेडिकल कराया जाएगा। उसके बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

सबसे पहले देखिए- रेस्क्यू से जुड़ी PHOTOS

बेहोश के होने के बाद पेड़ से गिरा लेपर्ड तेजी से जमीन पर आकर टकराया।
बेहोश के होने के बाद पेड़ से गिरा लेपर्ड तेजी से जमीन पर आकर टकराया।

लेपर्ड पेड़ से नीचे लगाई नेट पर गिरा। अधिकारियों ने बताया कि आखिरी दो निशाने एक क्रेन पर चढ़कर लगाए गए थे।
लेपर्ड पेड़ से नीचे लगाई नेट पर गिरा। अधिकारियों ने बताया कि आखिरी दो निशाने एक क्रेन पर चढ़कर लगाए गए थे।
जाल में गिरे लेपर्ड को ले जाती रेस्क्यू टीम।
जाल में गिरे लेपर्ड को ले जाती रेस्क्यू टीम।
लेपर्ड पर वेटरनरी डॉक्टर अखिलेश पांडे ने लेपर्ड पर निशाना लगाया था, लेकिन डार्ट मिस हो गया।
लेपर्ड पर वेटरनरी डॉक्टर अखिलेश पांडे ने लेपर्ड पर निशाना लगाया था, लेकिन डार्ट मिस हो गया।
गार्डन में रोजाना बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक, योग और एक्सरसाइज के लिए पहुंचते हैं। लेपर्ड के घुसने की जानकारी के बाद पार्क के बाहर भीड़ लग गई।
गार्डन में रोजाना बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक, योग और एक्सरसाइज के लिए पहुंचते हैं। लेपर्ड के घुसने की जानकारी के बाद पार्क के बाहर भीड़ लग गई।
इस क्रेन को करीब 40 फीट ऊंचाई तक सेट किया गया। इसके बाद निशाना लगाया गया।
इस क्रेन को करीब 40 फीट ऊंचाई तक सेट किया गया। इसके बाद निशाना लगाया गया।
लेपर्ड के रेस्क्यू से पहले पूरे एरिया को सिक्योर किया गया। लोगों से पार्क में न आने की अपील की गई।
लेपर्ड के रेस्क्यू से पहले पूरे एरिया को सिक्योर किया गया। लोगों से पार्क में न आने की अपील की गई।
वन विभाग की टीम ने पेड़ के आसपास नेट और पिंजरा लगवाया। उसके बाद क्रेन की हाइट पेड़ के अनुसार एडजस्ट की गई।
वन विभाग की टीम ने पेड़ के आसपास नेट और पिंजरा लगवाया। उसके बाद क्रेन की हाइट पेड़ के अनुसार एडजस्ट की गई।

लेपर्ड के पेट में डार्ट लगा, कुछ देर बाद बेहोश हुआ

जानकारी के अनुसार ट्रैंकुलाइज करने की पहली चार कोशिशें पेड़ के घने होने के कारण फेल हुई थीं। पांचवीं बार निशाना क्रेन पर चढ़कर लगाया गया। इस दौरान सामने से दूरी करीब 10 फीट थी।

निशाना लेपर्ड के पेट में लगा। इसके करीब 20 मिनट बाद लेपर्ड बेहोश होकर नीचे लगाए जाल पर गिरा।

25 लोगों की टीम रेस्क्यू करने पहुंची थी

डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि पार्क में लेपर्ड जामुन के पेड़ पर बैठा था। इस बात की संभावना है कि ये वो ही लेपर्ड है, जो कुछ दिन पहले माल रोड स्थित आर्मी एरिया और स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास नजर आया था।

वन विभाग ने पहले पिंजरा भी लगाया था, लेकिन लेपर्ड उसमें कैद नहीं हुआ। मंगलवार को सीवी पार्क में हुए रेस्क्यू में दो डॉक्टरों के अलावा सीसीएफ, दो एसीएफ सहित 25 मेंबर्स की टीम थी। पूरा रेस्क्यू करीब साढ़े तीन घंटे चला।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कोटा में 40 फीट ऊंचे पेड़ पर लेपर्ड फंसा:ट्रैंकुलाइज करने के लिए नीचे से 5 फायर, एक कामयाब; 4 घंटे में रेस्क्यू

राजस्थान के कोटा में सबसे बड़े पब्लिक पार्क छत्र विलास में मंगलवार सुबह 6 बजे एक लेपर्ड घुस गया। यह