Home » राजस्थान » संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में आज एक व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिलने पर सनसनी फैल गई. यह व्यक्ति सुहागपुरा पंचायत समिति भवन में चौकीदारी का कार्य भी करता था. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया है. मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है.

सुहागपुरा थाना अधिकारी इंद्रजीत रोत ने बताया कि थाने पर टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि बीड़ में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची और देखा तो वहां पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था. पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की तो सामने आया कि मृतक पंचायत समिति भवन में चौकीदारी का कार्य करता है और सोहनलाल मीना है.

इस पर परिजनों को सूचित किया गया, मौके पर पहुंचे मृतक के भाई फूलचंद ने उसकी शिनाख्त की और बताया कि यह होमगार्ड का भी काम करता था. पुलिस ने फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया है. मामला हत्या का है या आत्महत्या का इस विषय में पुलिस जांच में जुटी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश