Home » अंतर्राष्ट्रीय » विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, अवैध शराब बेचते हुए युवक गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, अवैध शराब बेचते हुए युवक गिरफ्तार

अलवर: अलवर वैशाली नगर थाना पुलिस में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस ने युवक के कब्जे से शराब बरामद की है.

थाना प्रभारी गुरु दत्त सैनी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा द्वारा अवैध शराब अवैध हथियार सहित मादक पदार्थ के विरुद्ध कारवाही करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया हुआ है उस अभियान के तहत थाने पर मुखबिर से सूचना मिली की खुदनपुरी रोड पर इंदर सिंह नाम के युवक द्वारा अवैध शराब बेची जा रही है.

इस सूचना पर तत्काल पुलिस जाप्ता मौके के लिए रवाना किया गया और पुलिस ने आरोपी इंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शराब बरामद की है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया है पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब को ठेके से खरीद कर रख लेता है और रात को शराब ठेका बंद होने के बाद अवैध रूप से ज्यादा दामों में लोगों को शराब सप्लाई करता है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों