Home » राजस्थान » पैसे उधार देने का झांसा देकर दलित महिला के साथ पांच लोगों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया डिटेन

पैसे उधार देने का झांसा देकर दलित महिला के साथ पांच लोगों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया डिटेन

डीडवाना: डीडवाना थाना क्षेत्र की एक दलित महिला के साथ पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि इन युवकों ने महिला को रुपए उधार देने का झांसा देकर उसे अपने झांसे में लिया और फिर अलग-अलग उसके साथ दुष्कर्म किया. इस मामले को लेकर पीड़िता ने डीडवाना पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए तीन आरोपियों को डिटेन कर लिया है. जबकि बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक यह मामला 22 अगस्त का है. इस दिन थाना क्षेत्र की एक 32 वर्षीय दलित महिला को जब कुछ रुपयों की आवश्यकता थी, तो किशोर माली नामक एक युवक ने उसे उधार रुपए देने का लालच देकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद उसने महिला के मोबाइल नंबर कुछ अन्य लोगों को भी दे दिए, जिन्होंने भी महिला को रुपए देने का झांसा देकर निजी होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इस तरह महिला के साथ करीब पांच युवकों ने अलग-अलग दुष्कर्म किया.

पांचों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया:
इसके बाद परेशान होकर पीड़िता डीडवाना पुलिस थाना पहुंची और पांचों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने किशोर माली, रामदेव थालोड़ और तेजपाल नामक युवकों को डिटेन कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. पुलिस अब पीड़िता को न्यायालय में पेश कर उसके धारा 164 के बयान दर्ज करवाने में जुटी हुई है. वहीं एससीएसटी एक्ट सहित धारा 376 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं आज अवकाश होने की वजह जांच अधिकारी धरम पुनिया महिला को आज परबतसर के कोर्ट में पेश करेंगे जहा पीड़ित महिला के 164 के बयान दर्ज किए जायेंगे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन