Home » राजस्थान » टेंपो में सवार यात्री की जेब काटकर 20 हजार चोरी:ब्लेड से कट लगाकर पार किया कैश, भीड़ का फायदा उठाकर की वारदात

टेंपो में सवार यात्री की जेब काटकर 20 हजार चोरी:ब्लेड से कट लगाकर पार किया कैश, भीड़ का फायदा उठाकर की वारदात

अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र से टेंपो में सवार यात्री के जेब से 20 हजार नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर पीड़ित की जेब पर ब्लेड से कट लगाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार जयपुर निवासी अब्दुल गफूर की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह नरेना से अजमेर आया था। टेंपो में आगरा गेट के पास बैठ गया। जिसमें एक महिला और दो पुरुष बैठे हुए थे।

पीड़ित ने बताया कि कुछ देर बाद वह दौलत बाग के पास उतर गया। कुछ दूर जाकर उसने अपनी पैंट चेक की तो ब्लेड से जेब कटी हुई थी। जिसमें से 20 हजार गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई सुखपाल को दी गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर