Home » राजस्थान » मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:परिजनों ने धक्का-मुक्की की, थानाधिकारी के कपड़े फाड़े; लंबे समय से फरार था आरोपी

मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:परिजनों ने धक्का-मुक्की की, थानाधिकारी के कपड़े फाड़े; लंबे समय से फरार था आरोपी

जोधपुर में अपहरण और मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। आरोपी के घरवालों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान थानाधिकारी की शर्ट भी फट गई।

मामला बालेसर थाना क्षेत्र के भाटेलाई गांव में शनिवार का है। हालांकि, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही।

दलित युवक से मारपीट के मामले में वांछित था पुलिस के अनुसार, गणेश माजू पुत्र रामाराम बिश्नोई भाटेलाई गांव में करीब तीन-चार माह पहले एक दलित युवक के अपहरण और मारपीट के मामले में वांछित था। वो लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को कई बार चकमा दे चुका था।

आरोपी के घरवालों ने की धक्का-मुक्की शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गणेश माजू अपने भाटेलाई स्थित घर पर है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम उसके निवास पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी के परिवार के सदस्यों और महिलाओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इस झड़प में थाना अधिकारी की शर्ट फट गई।

पुलिस टीम ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में बालेसर थाना अधिकारी ने आरोपी गणेश माजू, उसके पिता और अन्य लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। इस मामले की जांच शेरगढ़ थाना अधिकारी को सौंपी गई है।

50 से ज्यादा मामलों में वांछित पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार गणेश माजू बालेसर थाना सहित जोधपुर जिले और राजस्थान के अन्य थाना क्षेत्रों में दर्ज 50 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित रहा है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और वह पहले भी कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका था।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर में 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग,80 लोग फंसे:धुएं से सांस लेने में दिक्कत होने लगी, पार्किंग में 12 बाइक और 3 कार जली

जयपुर में एक रिहायशी अपार्टमेंट में आग लग गई। 6 मंजिला बिल्डिंग में 80 लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची