Home » राजस्थान » ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग:जेसीबी से दुकान के शटर तोड़े, दूर-दूर तक दिखाई थी लपटे, सारा सामान जला

ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग:जेसीबी से दुकान के शटर तोड़े, दूर-दूर तक दिखाई थी लपटे, सारा सामान जला

अजमेर के पंचशील स्थित स्टीफन चौराहे पर गुरुवार सुबह ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपेट देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

दुकान मालिक के साथ अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग पर कड़ी मशक्कत कर काबू पाया गया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस आग के कारणों को लेकर जांच में जुटी है।

दुकान मालिक के साथ अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग पर कड़ी मशक्कत कर काबू पाया गया।
दुकान मालिक के साथ अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग पर कड़ी मशक्कत कर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह स्टीफन चौराहे पर स्थित निखिल ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान के बाहर लपटे निकलने लगी और दूर-दूर तक दिखाई दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

स्थानीय थड़ी संचालक के द्वारा दुकान मालिक अभिनव वर्मा को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जेसीबी के जरिए दुकान के शटर को तोड़कर खोला गया। बाद में कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया।

पीड़ित दुकान मालिक अभिनव ने बताया कि दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल चुका है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर