Home » राजस्थान » साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:अपराधियों को किराए पर देता था बैंक अकाउंट और सिम नंबर,लाखों का ट्रांजेक्शन मिला

साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:अपराधियों को किराए पर देता था बैंक अकाउंट और सिम नंबर,लाखों का ट्रांजेक्शन मिला

जोधपुर के लूणी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। लूणी थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि साइबर क्राइम पोर्टल और थाने में दर्ज शिकायतों के आधार पर एक विशेष टीम गठित की गई थी।

टीम ने संदिग्ध बैंक खातों की जांच की, जिसमें राजस्थान ग्रामीण बैंक, सतलाना शाखा में पूसाराम पुत्र रमेश राम के नाम से खोले गए खाते में साइबर ठगी की शिकायतें सामने आईं। इस खाते में ठगी के पैसे जमा होने और तुरंत निकाले जाने के सबूत मिले। खाते के स्टेटमेंट से भारी मात्रा में लेन-देन का पता चला, जो साइबर क्राइम से जुड़ा था।

आरोपी ने सुनियोजित तरीके से दूसरों के साथ मिलकर अपने खाते का उपयोग करके लोगों के साथ धोखाधड़ी की है और खाते में अवैद्य रूप से लाभ प्राप्त किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी खुलवाकर एटीएम और सिम नंबर को साइबर ठगी करने वाले अपराधियों को दे देता था और उसकी एवज में उनसे रुपए लेता था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद