Home » राजस्थान » अजमेर में सूने मकान में लाखों की चोरी:7 तोला सोने के गहने और कैश ले गए चोर, दीपावली मनाने गांव गया था परिवार

अजमेर में सूने मकान में लाखों की चोरी:7 तोला सोने के गहने और कैश ले गए चोर, दीपावली मनाने गांव गया था परिवार

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में एक सूने मकान में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। चोर घर के ताले तोड़कर 7 तोला सोना और 18 हजार कैश लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार दीपावली मनाने के लिए गांव गया हुआ था। अलवर गेट थाना पुलिस पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर जांच में जुटी है।

अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार जेपी नगर मदर निवासी रामअवतार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि दीपावली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए वह केकड़ी गए हुए थे। जब वापस लौटे तो घर के ताले टूटे हुए मिले थे।

मंगलसूत्र, झुमके, टॉप्स ले गए चोर

पीड़ित ने बताया कि सारा सामान बिखरा हुआ था। पड़ोसियों को इसकी सूचना दी गई। चोर घर से मंगलसूत्र, कान के झुमके, टॉप्स और करीब 7 तोला सोना के साथ 18 हजार की नगदी चोरी कर फरार हो गए। इसकी सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अलवर गेट थाने में दर्ज कराया मामला।
अलवर गेट थाने में दर्ज कराया मामला।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद