Home » राजस्थान » बॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किया रेप:धोखे से मिलने बुलाया, पीड़िता ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

बॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किया रेप:धोखे से मिलने बुलाया, पीड़िता ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने बुलाकर आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसके साथ रेप किया। मालपुरा गेट थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मालपुरा गेट) उदयभान कर रहे है।

पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 22 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। मिलने-जुलने के दौरान उसे प्रेम जाल में फांस लिया। धोखे से मिलने के बहाने आरोपी ने उसे बुलाया। मिलने जाने पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर आरोपी बॉयफ्रेंड ने शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर कई बार उसके साथ देहशोषण किया। लंबे समय बाद शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ मालपुरा गेट थाने में FIR दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS