Home » राजस्थान » रोहित गोदारा गैंग के 6 फॉलोअर्स गिरफ्तार:सीकर पुलिस ने विशेष अभियान में की कार्रवाई

रोहित गोदारा गैंग के 6 फॉलोअर्स गिरफ्तार:सीकर पुलिस ने विशेष अभियान में की कार्रवाई

फतेहपुर सदर थाना पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के छह फॉलोअर्स को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीकर पुलिस द्वारा रोहित गोदारा, वीरेंद्र चारण और राहुल स्वामी उर्फ राहुल रीनाऊ गैंग के फॉलोअर्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

सदर थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को एक टीम गठित की गई थी। तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर गैंग के इन छह फॉलोअर्स को धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में नंदकिशोर (35) पुत्र रामचंद्र निवासी ताजसर, विकास (25) पुत्र भगवतराम निवासी ताजसर, रमेश स्वामी (25) पुत्र गोपाल स्वामी निवासी रीनाऊ, मनोज कुमार (35) पुत्र शंकर लाल निवासी जालेउ, ओमपाल (27) पुत्र विजयपाल निवासी कारंगा बड़ा और विनोद कुमार (39) पुत्र किशनलाल निवासी खुड़ी शामिल हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास