राज्य सरकार ने 17 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। सरकार ने शनिवार को भी 67 आरएएस अफसरों के तबादले किए थे। कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव का फिर तबादला कर दिया है।
दो दिन पहले दिनेश शर्मा को कर्मचारी चयन बोर्ड सचिव लगाया था। अब दिनेश शर्मा का तबादला बीज निगम एमडी के पद पर कर उनकी जगह प्रीति माथुर को कर्मचारी बोर्ड सचिव बनाया है।
दौसा जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद शर्मा को एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर के रजिस्ट्रार पद पर तबादला किया है। लिस्ट में 5 अफसरों का दो दिन बाद फिर तबादला किया गया। इससे पहले 25 अक्टूबर को इनका ट्रांसफर हुआ था।
RAS की ट्रांसफर लिस्ट…



थानागाजी एसडीएम पिंकी एपीओ थानागाजी एसडीएम पिंकी को एपीओ किया गया है। अलवर एसडीएम के पद पर तैनात ट्रेनी आईएएस माधव भारद्वाज को अलवर के सहायक कलेक्टर का अतिरिक्त कार्य भार दिया गया है।
प्रतिष्ठा पिलानिया ग्रामीण विकास विभाग में उपसचिव प्रतिष्ठा पिलानिया को डीएमआईसी उपायुक्त से ग्रामीण विकास विभाग में उपसचिव के पद पर लगाया गया है। दौसा एडीएम बिरदी चंद गंगवाल को दौसा जिला परिषद में सीईओ के पद पर पोस्टिंग दी गई है।
जयपुर ग्रेटर नगर निगम के उपायुक्त प्रियव्रत चारण का तबादला जिला रसद अधिकारी ( डीएसओ) जयपुर-फर्स्ट के पद पर किया गया है। लाखेरी एसडीएम अरविंद शर्मा का तबादला दौसा एडीएम के पद पर किया गया है।
11 एसडीएम बदले, भनियाना एसडीएम का सहायता विभाग में तबादला इस बार 11 एसडीएम को बदला गया है। जैसलमेर के भनियाना में एसडीएम महेश चंद मान का तबादला सहायक आयुक्त सहायता विभाग, जयपुर किया गया।
दूदाराम को धोरीमन्ना से देचू एसडीएम, रोहित चौहान को उपायुक्त नगर निगम जोधपुर दक्षिण से एसडीएम आहोर, सविता शर्मा को उपायुक्त स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर से एसडीओ थानागाजी,सांवरमल रैगर को एडीएम आहोर से बज्जू एसडीएम, प्रिया बजाज को बज्जू एडीएम से घड़साना एसडीएम, धर्मेंद्र वर्मा को लसाड़िया एसडीएम से भूमि आबादी अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण अजमेर के पद पर पोस्टिंग दी गई है।
रामकरण सिंह को नैनवां एसडीएम से ऋषभदेव एसडीएम, भाग चंद रैगर को एसडीएम ऋषभदेव से एसडीएम नैनवां और भंवरलाल को एसडीएम देचू से एसडीएम धोरीमन्ना के पद पर लगाया गया है।
5 आरएएस अफसरों का दो दिन बाद फिर तबादला कैलाश चंद शर्मा को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव से दौसा जिला परिषद सीईओ लगाया, आज फिर एमडीएस यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार पद पर तबादला किया। दिनेश शर्मा का दो दिन पहले ही कर्मचारी चयन बोर्ड सचिव पद पर तबादला हुआ था,आज फिर बीज निगम एमडी पद पर तबादला कर दिया।
दूदाराम को धोरीमन्ना एसडीएम लगाया था, आज फिर देचू तबादला कर दिया। बिरदीचंद गंगवाल को एडीएम दौसा लगाया, दो दिन बाद ही फिर दौसा जिला परिषद सीईओ पर तबादला कर दिया। रामकरण सिंह काे दो दिन पहले एसडीएम नैनवां लगाया, दो दिन बाद ऋषभदेव एसडीएम पद पर तबादला किया गया।






