Home » राजस्थान » विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से ए.सी.बी. महानिदेशक और जयपुर पुलिस आयुक्त की शिष्टाचार भेंट

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से ए.सी.बी. महानिदेशक और जयपुर पुलिस आयुक्त की शिष्टाचार भेंट

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से सोमवार को यहां विधान सभा में नव पदस्थापित ए.सी.बी. महानिदेशक गोविन्द गुप्ता और जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गोविन्द गुप्ता और सचिन मित्तल को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष से दोनों अधिकारियों ने सम्बधित विभागों में किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया। देवनानी ने दोनों अधिकारियों को विभागों में नवाचारों के लिए सुझाव दिये। अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन जनविश्वास का प्रतीक बने। उन्होंने कानून व्यवस्था में सुधार. पारदर्शिता और संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए कहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन