Poola Jada
Home » राजस्थान » विधानसभा स्पीकर की पत्नी ICU में भर्ती:घर पर बेहोश होने पर SMS हॉस्पिटल लेकर पहुंचे परिजन; डोटासरा मिलने पहुंचे

विधानसभा स्पीकर की पत्नी ICU में भर्ती:घर पर बेहोश होने पर SMS हॉस्पिटल लेकर पहुंचे परिजन; डोटासरा मिलने पहुंचे

विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी को आज जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वे घर में बेहोश हो गई थी। इसके बाद परिजन SMS की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है।

PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी हॉस्पिटल पहुंचे और देवनानी से मुलाकात कर उनकी पत्नी की कुशलक्षेम पूछी।

हॉस्पिटल में विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी से बात करते PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा।
हॉस्पिटल में विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी से बात करते PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा।

एसएमएस हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक- इमरजेंसी में आने के बाद सीपीआर देकर रिवाइव किया गया। सूचना के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी समेत अन्य डॉक्टर्स और प्रशासन के लोग वहां पहुंचे। मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया और वेंटिलेटर पर शिफ्ट करके सीनियर डॉक्टर्स की देख-रेख में इलाज किया जा रहा है। उनके इलाज के लिए एक बोर्ड का गठन किया है, जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉक्टर नियुक्त किए है।

पहले भी रही थी लंबे समय तक भर्ती देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी रिटायर्ड टीचर है। पिछले साल जुलाई में भी एसएमएस हॉस्पिटल में अस्थमा की शिकायत के बाद भर्ती किया था। उस समय भी उनको आईसीयू में और कुछ समय तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS