Home » राजस्थान » जिला कलक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की शपथ

जिला कलक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विनीता सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर मेघराज मीणा सहित सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को देश भर मे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS