Home » राजस्थान » पाली में महिला का पर्स हुआ गुम:फल खरीदकर घर पहुंची तो पर्स मिला नदारद, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

पाली में महिला का पर्स हुआ गुम:फल खरीदकर घर पहुंची तो पर्स मिला नदारद, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

पाली में एक महिला का शुक्रवार शाम को पर्स गुम हो गया। घर जाने के पर महिला को पता चला तो वापस वहां पहुंची जहां से फल खरीदे थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

हुआ यूं कि पाली शहर के टैगोर नगर में रहने वाली रेखा कटारिया ने मस्तान बाबा के पास एक ठेले से फल खरीदे। उसके बाद घर चली गई। घर जाकर उन्होंने अपने बैग खंगाला तो उसमें रखा पर्स गायब मिला। ऐसे में तुरंत वापस मस्तान बाबा क्षेत्र पहुंची और वहां अपना पर्स ढूंढा। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। पर्स गुम होने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर और महिला से सारी जानकारी ली।

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

जिसमें उन्होंने सब इंस्पेक्टर आनंद सिंह को बताया कि उसके बैग में एक छोटा पर्स था। जिसमें 15 हजार और चांदी की पायल थी। वह पर्स घर जाकर उन्हें अपने बैग में देखा तो नहीं मिला। महिला का कहना था कि शायद किसी ने बैग से पर्स निकाल दिया।

पुलिस ने खंगाले CCTV फुटेज महिला की शिकायत पर पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले। जिसमें महिला के बैग से उसका पर्स चोरी करते हुए कोई नजर नहीं आ रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संभवत महिला ने पर्स कही गिरा दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन