Home » राजस्थान » 50 लाख के जेवरात और 18-लाख कैश ले उड़े चोर:शादी में गया था परिवार, दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को दिया अंजाम

50 लाख के जेवरात और 18-लाख कैश ले उड़े चोर:शादी में गया था परिवार, दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को दिया अंजाम

उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र के सेक्टर-13 स्थित गोविंद नगर में मंगलवार देर शाम चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से लगभग 18 लाख रुपए नकद और करीब 45 से 50 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार खेरवाड़ा में एक शादी समारोह में गया हुआ था। इसी दौरान चोर घर का गेट कूदकर अंदर घुसे और ताले तोड़ दिए। घर के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

शादी से घर लौटा परिवार, तब घटना का पता लगा घटना का पता तब लगा जब पीड़ित परिवार शादी से लौटकर घर पहुंचा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया।

दिनदहाड़े हुई इस चोरी की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। क्षेत्रवासी भी हैरान है कि दिन में चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास